इसके लिए जरूरी है कि आप अपने घर की सफाई और तेज गरमी के लिए एसी, कूलर का अरेंजमैंट पहले ही कर ले. इसके अलावा हम आपको बताएंगे गरमी में अपने घर को मेन्टेन रखने के लिए कुछ खास टिप्स… अपने घर की विंडो स्क्रीन को बदल या धो लें… सरदी के बीत जाने के बाद खिड़कियों में धूल और मिट्टी जम जाती है, जो गरमी में कई बीमारियों का कारण बन जाती हैं, इसलिए गरमी में खिड़की से आने वाली साफ-सुथरी हवा के लिए खिड़कियों को साफ रखना जरूरी है. इसलिए गर्म साबुन के पानी और एक ब्रश की मदद से खिड़कियों को साफ करें.   2. गटर (नाले) और डाउनस्पौट को साफ करना है जरूरी… आपको समय-समय पर घर के नाले की सफाई करना चाहिए और अगर आपके घर में पेड़-पौधे ज्यादा हों तो सफाई करना और भी जरूरी हो जाता है, क्योंकि पेड़ों की सफाई न करने से मच्छर हो जातें हैं जिससे खतरनाक बीमारियां होने का खतरा होता है.   सीलिंग फैन और एसी को रखें साफ …. गरमी में एसी और पंखा कितना जरूरी है यह सभी को पता है, लेकिन सरदियों में इनका इस्तेमाल कम होता है इसलिए इन पर धूल जम जाती है या फिर एसी में गंदगी जमा हो जाती है. इसलिए जरूरी है कि फैन और एसी का इस्तेमाल करने से पहले धूल को साफ कर लें और देख लें कि पंखा और एसी ठीक से काम कर रहे हैं या नहीं.   अपनी चिमनी को करें साफ सरदी खत्म होने के बाद गरमी का टाइम चिमनी को साफ करने का सही समय है. लेकिन इतनी गरमी में खुद चिमनी को साफ करना एक मुश्किल काम हो सकता है इसीलिए चिमनी की सफाई करने वाली सेवा को कौल करना सबसे सही औप्शन है. जिसमें कम समय के साथ अच्छे से सफाई भी हो जाएगी. गरमी में अपने डेक को करें साफ… गरमी में यह देखने के लिए कि क्या कोई बोर्ड खराब या सड़ रहे हैं, अपने डेक की सफाई जरूर करें. या उन्हें बदल दें. साथ ही चेक कर लें की कोई पेच ढीला तो नहीं है.